नवादा: संदिग्ध हालात में मिले शिक्षक कौशलेन्द्र के शव का अंतिम संस्कार, पिता को मुखाग्नि देते भावुक हुआ बेटा

Updated:
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोह थाना क्षेत्र में शिक्षक कौशलेन्द्र कुमार का संदिग्ध शव मिला। बेटे ने मुखाग्नि दी. पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

नवादा. रोह थाना क्षेत्र के मड़रा काली मंदिर के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद मंगलवार को शिक्षक कौशलेन्द्र कुमार का अंतिम संस्कार किया गया. बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे उनके बेटे राज मित्तल के लौटने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गयी. पिता के अंतिम संस्कार के दौरान बेटे राज मित्तल ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम रहीं.

विज्ञापन

पति के निधन से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

कौशलेन्द्र कुमार के निधन से परिवार में मातम पसरा हुआ है. पति के निधन से पत्नी रूबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. अंतिम संस्कार के दौरान परिजन और ग्रामीण भी भावुक नजर आये.

काली मंदिर के पीछे खेत में मिला था शव

कौशलेन्द्र कुमार का शव सोमवार की अहले सुबह मड़रा के काली मंदिर के पीछे खेत में मिला था. शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करायी. पुलिस ने एफएसएल और जिला आसूचना इकाई की टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाये. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण

प्रभारी सदर एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा. घटना को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. प्रभारी थानाध्यक्ष शिवनाथ सिंह ने बताया कि इस संदिग्ध मौत के मामले में अभी आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन