Nawada News :आज आइटीआइ में लगेगा रोजगार कैंप

Updated:
विज्ञापन

युवक व युवतियों के लिए सुनहरा मौका

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. जिला नियोजन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर की ओर से 28 अप्रैल को संयुक्त श्रम भवन सरकारी आइटीआइ परिसर में रोजगार कैंप का आयोजन किया जायेगा. इस कैंप में डिलिवरी लिमिटेड की ओर से केलास्ट माइल एजेंट व फिल्ड एक्जीक्यूटिभ के 12 पदों के लिए भर्ती ली जायेगी. जिसके लिए योग्यता 10वीं है. वेतन 10 हजार रुपये से 18 हजार रुपये के साथ अन्य सुविधा के रूप में इपीएफ, इएसआइ, मेडिकल सर्पोट, इन्सेटिभ, मोबाइल अलाउंस है. पात्र के लिए उम्र 18 से 45 वर्ष है. आवेदक एवं आवेदिकाएं के पास बाईक एवं र्स्माट फोन होना अनिवार्य है. कार्य स्थल-नवादा रहेगा. इच्छुक आवेदक व आवेदिकाएं अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं आडी कार्ड की छायाप्रति रंगीन फोटो व बायोडाटा के साथ चयन कैंप में जाकर लाभ उठा सकते हैं. रोजगार कैंप सुबह 11ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक आयोजित होगी, जो आवेदक एनसीएस पोर्टल पर निबंधित है. वहीं, आवेदक रोजगार कैंप में भाग ले सकते है, जो आवेदक निबंधित नहीं हैं. वो आवेदक एनसीएस पोर्टल पर अपना निबंधन स्वंय या जिला नियोजनालय, नवादा में कराकर भाग ले सकते हैं. नियोजक निजी क्षेत्र के हैं, नियोजन के शर्तो के लिए वे जिम्मेदार होगें. नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन