ePaper

बोलेरो से 287 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Updated at : 14 Feb 2026 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो से 287 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

NAWADA NEWS.गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पुलिस ने गश्ती के दौरान एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

फोटोकैप्शन:- थाना में जब्त शराब व बोलेरो प्रतिनिधि, गोविंदपुर गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पुलिस ने गश्ती के दौरान एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शाम गश्ती के क्रम में गोविंदपुर-फतेहपुर स्टेट हाइवे-103 पर प्रखंड मुख्यालय के समीप संदेह के आधार पर बोलेरो संख्या बीार 32 डी 3121 की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान वाहन में छुपाकर रखी गयी भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अखिलेश चौधरी (23 वर्ष), पिता नरेश चौधरी और संदीप कुमार (23 वर्ष), पिता नारायण रविदास, दोनों निवासी कहरियां गांव, हिसुआ थाना क्षेत्र के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों झारखंड से शराब लेकर आ रहे थे. बरामद शराब में 500 एमएल का 376 कैन किंगफिशर कंपनी निर्मित बीयर, 375 एमएल की 96 बोतलें और 750 एमएल की 84 बोतलें शामिल हैं. कुल मिलाकर 287 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. शराब को कार्टन में छुपाकर रखा गया था. गश्ती दल में एएसआइ राजेश कुमार भी शामिल थे. पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
JAVED NAJAF

लेखक के बारे में

By JAVED NAJAF

JAVED NAJAF is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन