ePaper

कारोबारी सहित तीनों भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 06 Sep 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
कारोबारी सहित तीनों भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवादा : पिछले दिनों 29 अगस्त को पुरानी बाजार मुहल्ले में एक कारोबारी द्वारा अपने पुराने नौकर को दो दिनों तक बंधक बना कर बेरहमी से पिटाई करने के मामले में कारोबारी के दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, कारोबारी ने घटना को अंजाम देने के बाद ऐसा जाल बिछाया कि पुलिस […]

विज्ञापन

नवादा : पिछले दिनों 29 अगस्त को पुरानी बाजार मुहल्ले में एक कारोबारी द्वारा अपने पुराने नौकर को दो दिनों तक बंधक बना कर बेरहमी से पिटाई करने के मामले में कारोबारी के दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, कारोबारी ने घटना को अंजाम देने के बाद ऐसा जाल बिछाया कि पुलिस कार्रवाई करने में शिथिल पड़ गयी थी.

लेकिन, गुरुवार को कारोबारी पीड़ित युवक की मां को अपने घर बुला कर उसे बेरहमी से अर्धनग्न कर पिटाई कर कोरे कागज पर जबरन हस्ताक्षर बनाने का दबाव बनाने लगा, जिसके बाद महिला ने किसी तरह नगर थाना पहुंच कर इसकी शिकायत की.
इस पूरे मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और कारोबारी के दो भाई पप्पू और घनश्याम को और अब राधेश्याम गिरफ्तार कर थाना लायी. बताया जाता है कि शीशा कारोबारी स्थानीय निवासी गोपाल बरनवाल के यहां संजय शर्मा नामक युवक नौकरी करता था. वह पिछले सात-आठ वर्षों से उसके यहां नौकरी कर रहा था.
लेकिन 27 अगस्त को उसके साथ किसी बात को लेकर मारपीट करते हुए उसे दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा. इसकी सूचना जब उसकी मां पारो देवी को मिली, तो वह किसी तरह से अपने पुत्र को छुड़ा कर सदर अस्पताल ले गयी, जहां उसका इलाज चला.
इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो कारोबारी अपनी दुकान को बंद कर पूरे परिवार के साथ फरार हो गया था. वीडियो में पीड़ित युवक ने बताया कि शहर के पुरानी बाजार स्थित गोपाल बरनवाल शीशा वाले के तीन पुत्र पप्पु बरनवाल, घनश्याम बरनवाल व राधेश्याम बरनवाल ने इस घटना को अंजाम दिया है. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में इस घटना का जख्म प्रतिवेदन तैयार कर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया गया.
गौरतलब हो कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव निवासी महेंद्र शर्मा का पुत्र संजय शर्मा उक्त कारोबारी के यहां नौकरी करता था. युवक ने वीडियो में रो-रोकर बयान दिया है, जिसे एसपी के साइबर क्राइम वहाट्सएप ग्रुप पर भी दिया गया. इसके बाद पुलिस को पूरी जानकारी दी गयी. इसके लिए कई समाजसेवियों ने काफी पहल भी की.
नौकर की मां को घर बुला कर अर्धनग्न कर की पिटाई, जबरन कोरे कागज पर हस्ताक्षर बनाने का दिया जा रहा था दबाव
मामला शहर के पुरानी बाजार का, घटना को अंजाम देकर फरार था कारोबारी, थाना ने लिया संज्ञान
घटना का वीडियो वायरल होने पर दुकान बंद कर फरार हो गया था कारोबारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन