नवादा : वाह रे व्यवस्था ! प्रसव करवाने आएं तो बाजार से खरीदें दवाएं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कौआकोल : पीएचसी में प्रसव करवाने आनेवाली प्रसूताओं को अस्पताल की बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही है. इससे गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. मंगलवार को अपनी पुत्रवधू प्रियंका देवी का प्रसव कराने कौआकोल पीएचसी पहुंचे सरौनी गांव के रहनेवाले सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मरीज को भर्ती करने […]
विज्ञापन
कौआकोल : पीएचसी में प्रसव करवाने आनेवाली प्रसूताओं को अस्पताल की बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही है. इससे गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. मंगलवार को अपनी पुत्रवधू प्रियंका देवी का प्रसव कराने कौआकोल पीएचसी पहुंचे सरौनी गांव के रहनेवाले सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मरीज को भर्ती करने के बाद संबंधित आशा कार्यकर्ता व एएनएम द्वारा उन्हें 440 रुपये की दवा की लिस्ट थमा दिया गया. इसके साथ ही टांका लगाने में दो सौ रुपये तथा नाभि काटने में 20 रुपयों की मांग वहां ड्यूटी में रही आशा व एएनएम के द्वारा किया गया.
विज्ञापन
सरकारी दवा की अस्पताल में उपलब्धता के संबंध में आशा व एएनएम ने बताया कि प्रसव कराने के लिए अस्पताल से किसी प्रकार की दवा मेडिकल ऑफिसर द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जाता है. प्रसूताओं को अस्पताल से बाहर की ही दवाएं खरीदनी पड़ती है. प्रसुताओं को अस्पताल के बाहर से लगभग एक हजार रुपये की दवाइयां खरीदनी पड़ती है. पीएचसी में हमेशा अस्पताल से बाहर दवा की दुकान चलानेवालों की भीड़ रहती है. इनके द्वारा मरीजों से उनके यहां से दवा खरीदवाने के एवज में कमीशन दिया जाता है.
क्या कहते हैं डॉक्टर
मंगलवार को पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात रहे डॉ सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि आशा व एएनएम द्वारा बेवजह ही प्रसव करवाने आने वाले मरीजों से दवाइयां खरीदने को कहा जाता है. अस्पताल में सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन