सावधान ! साइबर अपराधी लकी ड्रॉ निकलने की बात कह कर लोगों को बना रहे निशाना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ शहर : इन दिनों साइबर अपराधी लोगों को फोन कर लकी ड्रॉ में इनाम के रूप में गाड़ी जीतने की बात कहते हैं और झांसे देकर फिर रुपये उड़ा लेते हैं. सोमवार की सुबह भभुआ के रहनेवाले राकेश कुमार के पास उनके मोबाइल पर फोन आया. जिसके बाद राकेश मोबाइल पर आये कॉल को […]
विज्ञापन
भभुआ शहर : इन दिनों साइबर अपराधी लोगों को फोन कर लकी ड्रॉ में इनाम के रूप में गाड़ी जीतने की बात कहते हैं और झांसे देकर फिर रुपये उड़ा लेते हैं. सोमवार की सुबह भभुआ के रहनेवाले राकेश कुमार के पास उनके मोबाइल पर फोन आया. जिसके बाद राकेश मोबाइल पर आये कॉल को उठाते हैं तो उधर से बोला जाता है कि आप भभुआ से राकेश जी बोल रहे हैं क्या.
आपके शहर में
विज्ञापन
तब इधर बोला जाता है कि हां मैं राकेश कुमार ही बोल रहा हूं जी बताइए. फोन करनेवाला व्यक्ति बोलता है कि राकेश जी आपने फलाने साइट पर ऑनलाइन शॉपिंग किया है, राकेश बताते हैं हां मैने फलाने साइट पर ऑनलाइन शॉपिंग किये हैं तो फोन करनेवाला व्यक्ति मुबारक हो गया आपके द्वारा किये गये शॉपिंग के दौरान जो खरीदारी किये हैं उसमें आपका नाम लकी ड्रॉ में आया है और आपने 12 लाख 50 हजार रुपये का इनाम जीता है.
जिसमें यदि आप पैसा लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं या आप सफारी गाड़ी ले सकते हैं. इतना बात सुनते ही राकेश के खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. इसी अन्य बहुत से लोगों ने इस तरह की बातें बतायी. अपराधी इतने सक्रिय हैं अापके बारे में हर एक जानकारी रखते हैं.
बढ़ रहा साइबर क्राइम का ग्राफ
जिले में हर दिन कहीं न कहीं लूट, हत्या, छिनतई, चोरी का मामला सुर्खियों में रहता है. लेकिन, खासबात यह है कि इन क्राइमों के साथ जिले में साइबर क्राइम का भी ग्राफ बढ़ रहा है. महीने में लगभग हर थाना क्षेत्र में पांच से दस फर्जी कॉल से लाखों रुपये साइबर अपराधियों द्वारा निकाल लिये जाते हैं.
गुड्डु के खाते से उड़ाये लाखों
बीते फरवरी माह में दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहियां गांव के रहनेवाले गुड्डु यादव के मोबाइल पर साइबर अपराधियों द्वारा फोन कर गाड़ी लेने के नाम पर एक लाख 90 हजार 650 रुपये की वसूली कर लिये थे. जिसके बाद पीड़ित गुड्डु यादव दुर्गावती थाने में आवेदन देकर पैसे की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाया. लेकिन, आज तक दुर्गावती पुलिस इस तरह मामलों को सुलझाने में नाकाम है.
मुश्किल है अपराधियों को पकड़ना
जिले में हर रोज दस से 20 लोगों के पास फेक कॉल साइबर अपराधी करते हैं. जिसमें जो लोग जागरूक होते हैं वे इनके झांसे में नहीं आ पाते हैं और जिन लोगों में जागरूकता नहीं रहती वे लोग आसानी से साइबर अपराधियों का शिकार हो जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन