बिहार : नवादा मेें पिता की हत्या के दोषी भाइयों को उम्रकैद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2018 6:33 PM
नवादा : बिहार के नवादा जिले की एक स्थानीय अदालत ने जमीन विवाद को लेकर पिता की हत्या करने वाले दो भाइयों को आज उम्रकैद की सजा सुनाई. लोक अभियोजक मोहम्मद शमशुद्दीन खान ने बताया कि जिला और सत्र न्यायाधीश रुद्र प्रकाश मिश्रा ने धनेश्वर यादव और कुलदीप यादव को अपनी पिता की हत्या करने […]
नवादा : बिहार के नवादा जिले की एक स्थानीय अदालत ने जमीन विवाद को लेकर पिता की हत्या करने वाले दो भाइयों को आज उम्रकैद की सजा सुनाई. लोक अभियोजक मोहम्मद शमशुद्दीन खान ने बताया कि जिला और सत्र न्यायाधीश रुद्र प्रकाश मिश्रा ने धनेश्वर यादव और कुलदीप यादव को अपनी पिता की हत्या करने का दोषी पाया और दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही अदालत ने दोनों पर 15-15 हजार का अर्थदंड भी लगाया.
रजौली पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले माथा दीह धमनी गांव में तीन मार्च , 2016 को एक सनसनीखेज मामला सामने आया था जब धनेश्वर और कुलदीप ने 70 वर्षीय अपने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी. मृतक के तीसरे बेटे सूरज यादव की शिकायत पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










