ePaper

शराब के नशे में धुत बैंक कैशियर को हंगामा करना पड़ा महंगा, भेजे गये जेल

Updated at : 18 Jan 2020 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत बैंक कैशियर को हंगामा करना पड़ा महंगा, भेजे गये जेल

नालंदा: बिहार के नालंदा में हिलसा प्रखंड के चिकसौरा बाजार में शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करते दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कैशियर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मेडिकल जांच के लिये कैशियर को अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भेजा गया. जहां उसके शरीर में भरपूर एल्कोहल […]

विज्ञापन

नालंदा: बिहार के नालंदा में हिलसा प्रखंड के चिकसौरा बाजार में शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करते दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कैशियर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मेडिकल जांच के लिये कैशियर को अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भेजा गया. जहां उसके शरीर में भरपूर एल्कोहल का प्रमाण पत्र मिलते ही जेल भेज दिया गया.

हिलसा प्रखंड के चिकसौरा बाजार स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के खजांची विनय कुमार ने शराब के नशे में शनिवार को बैंक के पास आकर शोर मचाना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं बैंक में भी जमकर ग्राहकों के साथ उत्पात मचाया. इसके बाद ग्राहकों ने ही खजांची को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस संदर्भ में चिकसौरा थानाध्यक्ष प्रकाशलाल ने बताया कि गिरफ्तार खजांची को मेडिकल जांच के लिये अनुमंडल अस्पताल में भेजा गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा उसके शरीर में एल्कोहल पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन