राजगीर में आज जीवंत होंगे बुद्ध, दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव कल से

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2019 7:40 AM

विज्ञापन

विश्व शांति स्तूप की 50वीं वर्षगांठ पर जुटेंगे श्रद्धालु जापान से 300 बौद्ध भिक्षु पहुंचे राजगीर बिहारशरीफ (नालंदा) : राजगीर की रत्नागिरि पर्वत पर बने विश्व शांति स्तूप की 50वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल फागू चौहान, सीएम नीतीश कुमार के अलावा बौद्ध विद्वान एवं बौद्ध धर्मालंबी हिस्सा लेंगे. […]

विज्ञापन

विश्व शांति स्तूप की 50वीं वर्षगांठ पर जुटेंगे श्रद्धालु

जापान से 300 बौद्ध भिक्षु पहुंचे राजगीर

बिहारशरीफ (नालंदा) : राजगीर की रत्नागिरि पर्वत पर बने विश्व शांति स्तूप की 50वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल फागू चौहान, सीएम नीतीश कुमार के अलावा बौद्ध विद्वान एवं बौद्ध धर्मालंबी हिस्सा लेंगे. राजगीर की मनोरम पहाड़ी पर बने विश्व शांति स्तूप के आसपास एक बार फिर बुद्ध अवतरित होंगे.

इस दौरान बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता पर विमर्श होगा. राष्ट्रपति की उपस्थिति में जापान के चीफ ऑफ मॉन्क जीयोशीदी विशेष पूजा करेंगे. उनके साथ करीब 300 बौद्ध भिक्षु भी राजगीर पहुंच चुके हैं. विश्व शांति स्तूप की स्थापना जापानी मॉन्क फूजी गुरुजी ने 1963 में किया था. कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इसके बाद शाम पांच बजे सरोजा बैद्यनाथन भगवान बुद्ध पर आधारित यशोधरा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी. इसके अलावा चित्र प्रदर्शनी और फिल्म प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा.

मैथिली व मंजूषा पेंटिंग होंगी आकर्षण का केंद्र

राजगीर में दीवारों में मैथिली व मंजूषा पेटिंग की गयी हैं. इसको साकार किया है मिथिला से आये 70 कलाकारों ने. इनमें 66 साल की शांति देवी व 19 साल की दीप शिखा भी शामिल हैं. पेंटिंग बना रहीं मधुबनी निवासी शांति देवी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं, तो 47 वर्षीय मोती देवी राज्य पुरस्कार मिला है.

दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव कल से

बिहारशरीफ. दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव का उद‍्घाटन 26 अक्तूबर (शनिवार) को जिला प्रभारी सह ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री शैलेश कुमार करेंगे. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की निर्वाण स्थली पावापुरी में इस महोत्सव का आयोजन 26 एवं 27 अक्तूबर को किया जा रहा है. इसमें बॉलीवुड के सिंगर राकेश राज, सुभाश्री बनर्जी, दिल है हिंदुस्तानी फेम सिंगर भवानी पांडेय सहित अन्य कलाकार, ड्रांस ग्रुप व स्थानीय स्कूली कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे.

समारोह को लेकर बने छह हेलीपैड

राष्ट्रपति और अन्य अतिथियों के आगमन को लेकर शहर में छह हेलीपैड बनाये गये हैं. रत्नागिरि पर्वत पर एक हेलीपैड, जवाहर नवोदय विद्यालय में दो हेलीपैड, हॉकी मैदान में दो हेलीपैड और होके होटल और छबिलापुर मार्ग में एक हेलीपैड का निर्माण किया गया है. वहीं, प्रमंडलीय आयुक्त संजय

कुमार अग्रवाल गुरुवार को राजगीर पहुंचे और समारोहस्थल का जायजा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन