15 हजार लाभुकों का राशनकार्ड रद्द

Updated at : 09 Aug 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
15 हजार लाभुकों का राशनकार्ड रद्द

फर्जीवाड़ा. जांच के क्रम में अपात्र लाभुकों की हो रही छंटनी फर्जी तरीके से गटक रहे थे सस्ता अनाज बिहारशरीफ : जिले में कई माह से राशन कार्ड का सत्यापन और आधार सीडिंग का कार्य जारी है. इन कार्यों से कई तरह का खुलासा हो रहा है. सालों से कई हजार लोग पात्र नहीं होते […]

विज्ञापन

फर्जीवाड़ा. जांच के क्रम में अपात्र लाभुकों की हो रही छंटनी

फर्जी तरीके से गटक रहे थे सस्ता अनाज
बिहारशरीफ : जिले में कई माह से राशन कार्ड का सत्यापन और आधार सीडिंग का कार्य जारी है. इन कार्यों से कई तरह का खुलासा हो रहा है. सालों से कई हजार लोग पात्र नहीं होते हुए भी फर्जी तरीके से सस्ते अनाज का सेवन कर रहे थे. सत्यापन के क्रम में अब तक 15 हजार 216 फर्जी राशन कार्डधारियों का कार्ड रद्द कर दिया गया है. गलत तरीके से सस्ते अनाज का लाभ उठाने वाले लोगों पर अब तक की गयी सबसे बड़ी कार्रवाई है. गलत तरीके से अनाज का लाभ लेने वालों में से रसूख वाले लोग भी शामिल हैं. इसमें सरकारी सेवक से लेकर बड़े व्यापारी भी शामिल हैं. हालांकि प्रतिवेदित परिवारों के आधार पर 36 हजार 865 लोगों को नोटिस दी गयी है. इसमें से 15 हजार 216 लोगों का राशन कार्ड रद्द किया जा चुका है.
इसमें से पूर्वी प्राप्त कर्ता सूची के 13359 और अंत्योदय अन्य योजना के 23506 लाभुक शामिल हैं. इतने लोग कई साल से सरकारी अनाज गटक रहे थे. डीएसओ बताते हैं कि अभी कार्ड की जांच और आधार सीडिंग का कार्य भी जारी है. ऐसे लोगों को चिह्नित किये जाने के बाद अनुमंडल स्तर से नोटिस देकर जवाब मांगा गया था. जवाब नहीं देने या संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की गयी है.
नालंदा में तीन लाख 80 हजार हैं कार्डधारी: जिले में तीन लाख 80 हजार कार्डधारियों की संख्या है. प्रशासन द्वारा चलाये गये अभियान से अब तक दो लाख 70 हजार कार्डों का सत्यापन हो चुका है. इसमें से 151216 हजार राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है. अब तक की गयी कार्रवाई से फर्जी कार्डधारियों में हड़कंप है. ऐसे लोग स्वत: भी कार्ड सरेंडर कर रहे हैं. विभाग के
लोग बताते हैं कि हजारों लोग दो-दो कार्ड बनाकर योजना का लाभ ले रहे थे.
क्या कहते हैं अधिकारी
अब तक 15 हजार 216 अपात्र लोगों के राशन कार्ड रद्द किये जा चुके हैं. अभी भी सत्यापन का कार्य जारी है. वास्तविक संख्या और अधिक हो सकती है. गलत तरीके से सस्ते दर अनाज का लाभ लेने वाले चेत जायें नहीं तो कार्रवाई तय है.
जयशंकर उरांव, डीएसओ, नालंदा
इन शर्तों के आधार पर रद्द किये जाते हैं राशन कार्ड
ग्रामीण क्षेत्र के लिये, मोटर चालित तिपहिया/ चार पहिया वाहन वाले
मशीन चालित कृषि उपकरण वाले गृहस्थ, सरकारी सेवक या परिवार के किसी सदस्य, आयकर अदा करने वाले गृहस्थ, सभी कमरों में पक्की दीवारों और छतों के साथ तीन से अधिक कमरे वाले गृहस्थ, 2.5 एकड़ वाले या उससे अधिक वाले गृहस्थ
शहरी क्षेत्र के लिये, तीन कमरे या उससे अधिक पक्का छत युक्त मकान
दो पहिया वाहन,फ्रीज, वाशिंग मशीन रखने वाले गृहस्थ
चार पहिया वाहन या एयरकंडीशनर वाले गृहस्थ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन