ePaper

नालंदा शराबकांड : जांच में हुआ खुलासा,झारखंड से मंगायी गयी थी स्पिरिट, भेजी जायेगी टीम

Updated at : 18 Jan 2022 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा शराबकांड : जांच में हुआ खुलासा,झारखंड से मंगायी गयी थी स्पिरिट, भेजी जायेगी टीम

थाना रभारी को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि उत्पाद विभाग के संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

पटना नालंदा जिले के बिहारशरीफ में 12 लोगों की मौत की वजह झारखंड से मंगायी गयी स्पिरिट से बनी शराब है. उत्पाद विभाग की छानबीन में यह पता चला है. इसकी जांच के लिए बिहार से अधिकारियों की एक टीम झारखंड जायेगी.

नालंदा में तैनात उत्पाद विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी. सोमवार को मद्यनिषेध आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा कि घटना में मृतकों के परिजनों व इलाजरत चार लोगों के बयान के आधार पर जहरीली शराब से ही मौत की जानकारी मिल रही है.

मृतकों के बिसरा की जांच करायी जा रही है. स्थानीय प्रशासन भी इसी आधार पर जांच कर रहा है. मद्यनिषेध आयुक्त ने कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तर पर जांच की जा रही है. विभाग के अपर मुख्य सचिव, गृह सचिव,पटना के आइजी समेत तमाम वरीय अधिकारियों ने सोमवार को खुद मौके पर जाकर पूरे मामले की समीक्षा की है.

अब तक 13 लोगों के मौत की जानकारी मिली है. उन्होंने बताया कि संबंधित थाना रभारी को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि उत्पाद विभाग के संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

सरकार सख्त :शराब तस्करों पर लगेगा सीसीए

पटना. नालंदा शराबकांड में सरकार सख्त कदम उठाने वाली है. शराब बनाने, बेचने व पीने वालों पर सीसीए लगाया जायेगा. एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने सोमवार को घटनास्थल का दौरा किया व मृतकों के परिजनों से मुलाकात की. एडीजी ने एसपी को आदेश दिया कि शराब बेचने, बनाने व पीने वालों के अलावा हार्डकोर अपराधियों पर सीसीए लगाकर सख्त कार्रवाई करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन