संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, शव को जलाया

Updated:
विज्ञापन

संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, शव को जलाया

विज्ञापन

रामपुरहरि थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में हुई घटना महिला के पिता ने की शिकायत, ससुराल वाले फरार मीनापुर : रामपुरहरि थाना क्षेत्र की मझौलिया पंचायत के हजरतपुर गांव में सोमवार की रात एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी़ महिला की पहचान हजरतपुर गांव के पवन बैठा की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला का मायका सीतामढ़ी जिले के महिन्दवारा थाना क्षेत्र के नेउरी गांव में है. उसके पिता श्रीराम बैठा ने बताया कि सोमवार की शाम उसे फोन पर सूचना दी गयी कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है. सुबह मिलने हजरतपुर पहुंचे तो ससुराल के लोग घर से फरार थे. ग्रामीणों ने बताया कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है. दाह-संस्कार भी कर दिया गया है. खोजने पर पता चला कि शव को ब्रह्नडा चौर में जला दिया था. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और नमूना लिया. पिता श्री राम बैठा ने बताया कि रूबी की शादी हजरतपुर गांव के पवन बैठा के साथ चार साल पहले हुई थी. उसे एक तीन साल का पुत्र सूर्य कुमार है. थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला के परिजन की ओर से कोई लिखित सूचना नहीं दी गयी है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन