ब्लिंकिट का अनोखा 'राखी प्रोटेक्शन एग्रीमेंट', बैग पर छपा भाई-बहन का प्यार
ब्लिंकिट का कैरी बैग | Prabhat Khabar Network
रक्षाबंधन के मौके पर ब्लिंकिट ने अपने डिलीवरी बैग पर 'राखी प्रोटेक्शन एग्रीमेंट' छापकर भाई-बहन के रिश्ते को एक नया और भावुक अंदाज दिया है।
ब्लिंकिट राखी एग्रीमेंट: रक्षाबंधन के पावन पर्व को यादगार बनाने के लिए क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट ने एक बेहद दिल छू लेने वाली पहल की है. कंपनी ने भाई-बहन के रिश्ते की खट्टी-मीठी नोकझोंक और विश्वास को 'राखी प्रोटेक्शन एग्रीमेंट' का सुंदर रूप दिया है. यह एग्रीमेंट सोशल मीडिया तक सीमित न रहकर ब्लिंकिट के डिलीवरी पेपर बैग पर सीधे छपकर ग्राहकों के घर पहुंच रहा है. इस बैग पर बकायदा भाई और बहन के नाम व हस्ताक्षर के लिए जगह दी गई है.
आपके शहर में
एग्रीमेंट के दिलचस्प और प्यारे क्लॉज
इस लीगल फॉर्मेट वाले भावनात्मक समझौते में बचपन की यादों और जिम्मेदारियों से जुड़े कई मजेदार नियम शामिल किए गए हैं:
- क्लॉज 1 (सुरक्षा): भाई बहन को छिपकली-कॉकरोच के डर से बचाएगा, पारिवारिक कार्यक्रमों में उसका ड्राइवर बनेगा और रिश्तेदारों के सवालों से ढाल बनेगा.
- क्लॉज 2 (सहयोग): बहन भाई को माता-पिता की डांट से बचाएगी, जरूरत पर पॉकेट मनी से मदद करेगी और हमेशा सही सलाह देगी.
- क्लॉज 3 (ऑन-कॉल सपोर्ट): भाई हर परिस्थिति में बहन का साथ देगा, वहीं बहन बिना किसी जजमेंट के भाई की हर बात धैर्य से सुनेगी.
- क्लॉज 4 (गोपनीयता): दोनों के बीच के सीक्रेट्स कभी भी माता-पिता तक नहीं पहुंचेंगे, यह अटूट विश्वास का सबसे अहम नियम है.
- क्लॉज 5 व 6 (शर्तें): यह एग्रीमेंट आजीवन रहेगा और नियम तोड़ने पर 'साइलेंट ट्रीटमेंट' की सजा मिलेगी व बात पेरेंट्स कोर्ट तक जाएगी.
सोशल मीडिया पर वायरल, बैग बना यादगार स्मृति
लोग सामान निकालने के बाद इस बैग को फेंकने के बजाय संभालकर रख रहे हैं. भाई-बहन इस पर हस्ताक्षर कर तस्वीरें और रील्स सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ट्रेन में खाने की टेंशन खत्म! AI रखेगा किचन पर नजर, गंदगी मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए