बर्तन साफ करने आये दो युवक घर से आभूषण चोरी कर फरार

Updated:
विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में गुरुवार को बाइक सवार दो युवकों ने बर्तन सफाई के बहाने पंकज चौधरी घर में घुस गया और मौका देख आलमीरा में रखे हजारों रुपये के आभूषण चोरी कर फरार हो गये.

विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में हुई घटना प्रतिनिधि, सकरा बरियारपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में गुरुवार को बाइक सवार दो युवकों ने बर्तन सफाई के बहाने पंकज चौधरी घर में घुस गया और मौका देख आलमीरा में रखे हजारों रुपये के आभूषण चोरी कर फरार हो गये. पीड़ित ने बरियारपुर पुलिस से शिकायत की है. गृहस्वामी ने बताया कि वह पत्नी एवं पुत्र के साथ सुजावलपुर गया था. इसी बीच बाइक सवार दो युवक बर्तन सफाई के बहाने घर में घुस गये. घर में उसकी वृद्ध मां एवं पुत्री थी, जो बर्तन निकाल कर सफाई के लिए दे दिया. इसी बीच पुत्री किचेन में चाय बनाने लगी. मौका देखकर दोनों युवक आलमीरा तोड़कर उसमें रखे आभूषण की चोरी कर ली और बाइक से फरार हो गये. जब पुत्री चाय बनाकर आयी तो आलमीरा टूटा था और दोनों युवक गायब थे. उसने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, तब तक बाइक सवार युवक फरार हो गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन