घर में घुसी दो नील गाय, हमले में बाल-बाल बचे गृहस्वामी
घर में घुसी दो नील गाय, हमले में बाल-बाल बचे गृहस्वामी
उनसर गांव में देर रात तीन बच्चे व पत्नी के साथ सो रहे थे सुजीत खिड़की तोड़कर गृहस्वामी ने परिवार की बचायी जान प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के उनसर गांव में शनिवार की रात करीब एक बजे सुजीत पासवान अपने परिवार के साथ घर में सोये हुए थे. इसी क्रम में दो नीलगाय भटकती हुई उसके घर के बाहर पहुंच गयी़ इस दौरान दरवाजे पर लगा गेट सीघों से मारने से खुल गया़ इसके बाद दोनों नील गाय आंगन में घुस गयी़ं फिर दरवाजे का गेट भीतर से बंद हो गया़ कुछ देर बाद निकलने का रास्ता नहीं मिलने से नीलगाय आक्रोशित होकर घर में तोड़फोड़ करने लगी़ इसकी आवाज सुनकर सुजीत सहित परिजनों की नींद खुली और नील गाय को घर में देख जैसे ही शोर मचाना शुरू किया, नील गाय ने उन पर हमला कर दिया. इसमें गृहस्वामी के साथ उनके तीन बच्चे एवं पत्नी घायल हो गये. खतरा देख गृहस्वामी खिड़की तोड़कर घर से बाहर निकले और तीनों बच्चों एवं पत्नी को निकाला. शोर सुनकर लोग पहुंचे. इसके बाद दरवाजा खोलकर दोनों नील गायों को घर से बाहर निकाला, जिसके बाद खेत में भाग गयी. घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है. घटना के बाद लोगों में भय एवं आक्रोश है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए