ePaper

पीएफआइ से जुड़े दो आरोपित कोर्ट में पेश

Updated at : 30 Apr 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
पीएफआइ से जुड़े दो आरोपित कोर्ट में पेश

पीएफआइ से जुड़े दो आरोपित कोर्ट में पेश

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर प्रतिबंधित संगठन पीएफआइ से जुड़े बरुराज के परसौनी निवासी कादिर और पूर्वी चंपारण के मेहसी निवासी मो. अफरोज को बुधवार को प्रधान जिला जज के न्यायालय में पेश किया गया. दोनों पर आरोप है कि प्रतिबंध लगने के बाद बरुराज के परसौनी में ट्रेनिंग सह भर्ती कैंप संचालित किया गया जिसमें आरोपितों ने मुख्य भूमिका निभायी. आरोपित लंबे समय से पीएफआई से जुड़कर अंडरग्राउंड गतिविधि संचालित कर रहे थे. मोतिहारी से लेकर पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में संगठन की जड़ें मजबूत कर रहा था. न्यायालय में पेशी के बाद मामले में सुनवाई की अगली तारीख 13 मई निर्धारित की गयी है. इसी मामले में बेउर जेल में बंद रेयाज मौरिफ समेत तीन आारेपितों की पेशी नहीं हो सकी. बता दें कि एनआइए ने पीएफआइ के फुलवारी मॉडल से जुड़ाव के आरोप में पूर्वी चंपारण के चकिया निवासी मो. बेलाल को गिरफ्तार किया था. एनआइए ने जब उससे पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि संगठन के उच्च पदस्थ सदस्यों ने बरुराज में ट्रेनिंग सह भर्ती कैंप संचालित किया था. जिसके बाद एनआइए की टीम पांच फरवरी 2023 को बेलाल में साथ में लेकर बरुराज पहुंची. उसकी निशानदेही पर परसौनी गांव में कादिर अंसारी के घर पर छापेमारी की गयी थी, जहां से एनआइए ने कैंप संचालित किये जाने को लेकर बैनर व तलवार आदि आपत्तिजनक सामान जब्त किया था. एनआइए के इंस्पेक्टर विकास कुमार के प्रतिवेदन के आधार पर बरुराज थाने में यूपीए के तहत एफआईआर दर्ज की गयी थी. इसमें बेलाल व कादिर के अलावा चकिया थाना के रुनवां निवासी रियाज मौरिफ, मेहसी थाना के मुगलपुरा निवासी याकूब खान उर्फ सुल्तान उर्फ उस्मान और मेहसी के कस्बा गांव निवासी मो. अफरोज को नामजद आरोपित बनाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन