प्लाई फैक्ट्री में माल लेकर यूपी से आये ट्रक चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

प्लाई फैक्ट्री में माल लेकर यूपी से आये ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन

पुत्र ने हार्ट अटैक से पिता की मौत होने की जतायी आशंका प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के पनसलवा चौक के समीप एक लाइन होटल पर खड़े ट्रक के केबिन से एक चालक का शव बरामद किया गया. पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के गाजी कयनार निवासी इम्तेयाज अली के रूप में हुई है. ट्रक के खलासी उत्तर प्रदेश वरिनपुर उच्चाटिला निवासी मो साहिल ने बताया कि उसके साथ ट्रक चालक इम्तेयाज अली उत्तर प्रदेश के मोहनीगंज स्थित प्लाई फैक्ट्री से ट्रक पर पत्ता लोडकर रविवार की देर शाम मोतीपुर के पनसलवा पहुंचे थे. वहां प्लाई फैक्ट्री में पत्ता अनलोड कर पनसलवा चौक के समीप एक लाइन होटल पर खाना खाकर सो गये. खलासी ने बताया कि सोमवार की सुबह सोकर जगे तो चालक मृत पाया गया़ इसकी सूचना उसने पुलिस एवं मृतक के परिजन को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक के पुत्र मो जुबैर ने पिता की हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन