Tirhut MLC Election: मतदाता सूची में गड़बड़ी, सैकड़ों के पिता का नाम एक जैसा, जानें क्या है पूरा मामला
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 02 Dec 2024 4:04 PM
Tirhut MLC Election
Tirhut MLC Election: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव के लिए जारी मतदाता सूची में चौंकाने वाली गलती सामने आई है. इस अजीबोगरीब गलती का मामला मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड क्षेत्र के बूथ नंबर 54 से जुड़ा है.
Tirhut MLC Election: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव के लिए जारी मतदाता सूची में चौंकाने वाली गलती सामने आई है. इस अजीबोगरीब गलती का मामला मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड क्षेत्र के बूथ नंबर 54 से जुड़ा है. औराई प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी इस सूची में सैकड़ों मतदाताओं के पिता का नाम मुन्ना कुमार दर्ज किया गया है. यह गलती मतदाताओं में न केवल भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है, बल्कि उन्हें मायूस भी कर रही है.
तकनीकी गड़बड़ी बनी समस्या का कारण
अधिकारियों के अनुसार, इस गलती के पीछे तकनीकी कारण है. बताया गया है कि जिन मतदाताओं के पिता के नाम का पहला अक्षर ‘एम’ है, उनका नाम यूनिकोड फॉन्ट की वजह से ‘मुन्ना कुमार’ दर्ज हो गया. इसे कंप्यूटर एरर बताया जा रहा है. आगामी 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में सभी पात्र मतदाता अपने दस्तावेजों के साथ मतदान कर सकेंगे. किसी भी मतदाता को वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा.
चुनाव आयोग ने दी सफाई
तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सरवणन एम ने बताया कि यह एक तकनीकी त्रुटि है, जिसे चुनाव बाद सुधारा जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस गलती के कारण किसी भी मतदाता को उनके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, “सभी वैलिड दस्तावेजों की जांच के बाद मतदाताओं को वोटिंग करने की अनुमति दी जाएगी.” इस दिशा में सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) को भी निर्देश जारी किए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










