रंगदारी मांगने के आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
ब्रह्मपुरा के झिटकहियां में शराब पार्टी कर लौट रहे रंगदारी मांगने के आरोपी सहित तीन लोगों काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कांटी थाना के दामोदरपुर का विकास कुमार है.उसके साथ साहेबगंज थाना के बासुदेवपुर सराय के सौरभ, कृष्ण टोली निवासी रोशन उर्फ बंटी काे गिरफ्तार किया है. थानेदार ने बताया कि विकास पर 2016 में रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज किया गया था. उसके खिलाफ इश्तेहार भी जारी है. उसे रंगदारी के केस में रिमांड पर लिया जाएगा.इसके अलावा पुलिस ने तीन और लाेगाें काे ब्रह्मपुरा से नशे की हालत में गिरफ्तार किया है.जमादार राजेंद्र प्रसाद के बयान पर सभी के खिलाफ केस दर्ज की गयी है. थानेदार ने बताया कि ब्रेथ एनेलाइजर जांच से अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई है. मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है. वहां से आगे की कार्रवाई जारी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










