देश की सेवा और वर्दी की खातिर जी-जान से दौड़े युवा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देश की सेवा और वर्दी की खातिर जी-जान से दौड़े युवा

विज्ञापन

-अग्निवीर बहाली के लिए आठ जिलों के युवाओं ने दिखाया दम -500 अभ्यर्थी टेक्निकल व कार्यालय सहायक परीक्षा में सफल -कई मेडिकल के दौरान छंटे, सेना के अस्पताल में करेंगे रिपोर्ट मुजफ्फरपुर.चक्कर मैदान में 10 जुलाई से चल रही अग्निवीर बहाली के अंतिम दिन ऑफिस असिस्टेंट व टेक्निकल के लिए आठ जिलों के युवाओं ने दमखम दिखाया. पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), पश्चिम चम्पारण (बेतिया), समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी व शिवहर जिले के अभ्यर्थी सेना बहाली में शामिल हुए. शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतिम दिन 500 उम्मीदवारों की चक्कर मैदान में मौजूदगी रही. विभिन्न चरणाें में सफल होनेवाले अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच के लिए लाया गया. यहां सैन्य चिकित्सा अधिकारियों ने मेडिकल जांच की. अस्थाई रूप से मेडिकल जांच में असफल अभ्यर्थियों को सलाह दी गयी कि वे निर्धारित दिन नामांकित मिलिट्री अस्पताल में रिपोर्ट करें. उन्हें दलालों के झांसे में नहीं आने की हिदायत दी गयी. इस प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम मेरिट के आधार पर सेना में अग्निवीर के रूप चयन होगा. सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि बरसात के बाद भी बहाली की प्रक्रिया को संपन्न करने में मौसम का भरपूर साथ मिला. बिना किसी बाधा के सेना भर्ती कार्यालय, मुजफ्फरपुर की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा में अग्निवीर भर्ती रैली के सभी ट्रेडों के लिए सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया. इस दौरान जिला प्रशासन का भी सहयोग मिला.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन