गायघाट व मुशहरी में डेंगू के दस मरीज मिले

Updated:
विज्ञापन

गायघाट व मुशहरी में डेंगू के दस मरीज मिले

विज्ञापन

-एसकेएमसीएच में जांच के दौरान इसकी पुष्टि हुई

मुजफ्फरपुर.

जिले में डेंगू के मरीज हर दिन मिल रहे हैं. शनिवार को गायघाट व मुशहरी में दस नये मरीज मिले हैं. एसकेएमसीएच में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है. वहीं जनवरी से अक्टूबर में अब तक 175 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इधर, नये इलाके में डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने छिड़काव कराने की बात कही है. जारी आंकड़ों के अनुसार जहां मरीज नहीं थे, वहीं इन इलाकों में भी डेंगू के मरीज पाये गये हैं. इन मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है. वह अपने गांव में ही रह रहे हैं. जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने कहा, मौसम में कभी गर्मी तो कभी नरमी के चलते जिले में डेंगू का भी प्रकोप बढ़ने लगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन