बताना होगा हीट वेव के कितने मरीज आए

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्य सचिव ने सीएस से जानकारी मांगी है कि जिला स्तर पर हीट वेव के लिए क्या प्लान बनाया गया है. मरीजों की संख्या भी पूछी है.

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने मांगी है जानकारी, पूछा-जिला स्तर का क्या है प्लान

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुख्य सचिव ने सीएस से जानकारी मांगी है कि जिला स्तर पर हीट वेव के लिए क्या प्लान बनाया गया है. मरीजों की संख्या भी पूछी है. तापमान लगातार बढ़ने से भीषण गर्मी के साथ ही लू का प्रकाेप भी शुरू हो गया है. सीएसडाॅ अजय कुमार ने सदर अस्पताल के अधीक्षक समेत सभी पीएचसी प्रभारियाें काे एक्शन प्लान के अनुसार बचाव कार्य करने व जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं. इसके साथ ही सभी जगहों पर आइसोलेशन वार्ड बनाने की भी बात कही है. सीएस ने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में हीट वेव से पीड़ितों की संख्या नहीं बढ़नी चाहिये.

ये है गाइडलाइन

-लू से पीड़ित व्यक्तियों की लगातार निगरानी

– सीबीसी, इलेक्ट्राेलाइट, इसीजी, मेटाबाेलिक एब्नाॅर्मेटिज, लीवर-किडनी फंक्शन की जांच- डेडिकेटेड बेड की व्यवस्था- एंबुलेंस में एयर कंडीशन की 24 घंटे सुविधा- अस्पतालाें में 24 घंटे ऑन ड्यूटी डॉक्टर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन