सदर अस्पताल : दिसंबर से शुरू होगी दो काेर्स में पढ़ाई
Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल : दिसंबर से शुरू होगी दो काेर्स में पढ़ाई
विज्ञापन
पीडियाट्रिक के लिए तीन व गायनिक के लिए चार सीटें मिलीं
मुजफ्फरपुर.
सदर अस्पताल में अब गायनिक व पीडियाट्रिक की पढ़ाई होगी. डीएनबी यानी डिप्लाेमेट ऑफ नेशनल बाेर्ड ने इसकी स्वीकृति दी है. अधीक्षक बाबू साहब झा ने कहा कि पीडियाट्रिक के लिए तीन सीटें व गायनिक के लिए चार सीटें मिली हैं. दिसंबर से पढ़ाई शुरू हो जायेगी. यह कोर्स दो साल का होगा.मानक में सबकुछ ठीक मिला था
डीएनबी बाेर्ड के समन्वयक डाॅ अनिल तिवारी ने सदर अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य मानकाें की पड़ताल की थी. एसएनसीयू, ओटी, एमसीएच, ओपीडी, इमरजेंसी आदि का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के बाद अधीक्षक डाॅ बीएस झा, अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार आदि के साथ बैठक भी की थी. उन्हाेंने काेर्स के लिए जाे मानक हैं, उसको यहां पूरा पाया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार दीपू
स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










