मॉनसून की शुरुआत में वन विभाग ने पौधे रोपने शुरू किये

Updated:
विज्ञापन

मॉनसून की शुरुआत में वन विभाग ने पौधे रोपने शुरू किये

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.वन विभाग मॉनसून शुरू होते ही पौधरोपण अभियान में लग गया है. विभाग पौधरोपण अभियान के लिए जिला की नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का लगा रहा है. इस साल एक लाख 95 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है. इसमें एक लाख 70 हजार नहर, सड़क के किनारे और अन्य जगहों पर पौधे लगाये जा रहे हैं. जबकि 13 हजार स्कूल और कॉलेजों में लगेंगे. वहीं 12 हजार पौधे किसानों को दिये जायेंगे. इधर, पिछले साल वर्ष 2023-24 में वन विभाग ने एक लाख 70 हजार पौधरोपण किया था. वन विभाग के अनुसार पौधरोपण अभियान के लिए 15 प्रखंडों की सड़कों व नहरों के साथ गड्ढे खोदने का कार्य शुरू कराया जा रहा है. इसके बाद पौधरोपण शुरू होंगे. रिकार्ड के अनुसार मॉनसून सत्र 2024 में जिले को हरा-भरा बनाने के लिए बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही साथ इन पौधों को खाली पड़ी जमीन में रोपकर जिले को हरा-भरा बनाया जा रहा है. इसके अलावा स्कूल, काॅलेज के अलावा सरकारी कार्यालय में भी पौधरोपण होंगे. पौधारोपण अभियान अगले साल मार्च तक जारी रहेगा. इस अभियान के तहत सर्वप्रथम वन विभाग खुद पौधे रोपेगा. खुद का लक्ष्य पूरा होने के बाद स्कूल, कालेजों व पंचायतों के माध्यम से पौधे रोपे जायेंगे. इसके अलावा लोगों को अपने घरों एवं प्लाॅट पर पौधे लगाने के लिए निशुल्क दिए जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन