ePaper

एसकेएमसीएच की इमरजेंसी का वीडियो वायरल

Updated at : 11 May 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
एसकेएमसीएच की इमरजेंसी का वीडियो वायरल

SKMCH emergency video goes viral

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच की इमरजेंसी का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसमें मरीज और उनके परिजन गर्मी से परेशान दिखे. कुछ मरीज हाथ से पंखा झलते नजर आये. इमरजेंसी के निचले तल पर एक भी पंखा नहीं चलता दिखा. मरीजों ने बताया कि पंखा नहीं चलने से गर्मी में काफी परेशानी हो रही है. परिजनों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन को कई बार जानकारी दी गयी. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इस मामले में एसकेएमसीएच की अधीक्षक प्रो. डॉ. कुमारी विभा ने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है. उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है. वीडियो की जांच करायी जायेगी. जो भी समस्या होगी, उसे तुरंत दूर किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन