सुबह कोहरे वाली, दिन में बर्फीली हवा, शाम में कनकनी ने किया बेचैन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कोहरे वाली थी. दिन में बर्फीली हवा चलने से पूरे दिन कोल्ड डे के हालात बने थे. शाम में कनकनी से रोड पर सन्नाटा ही रहा.कोहरे व बर्फीली हवा के थपेड़ों के साथ कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर से कहर ढाना शुरू कर दिया है.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरमंगलवार की सुबह कोहरे वाली थी. दिन में बर्फीली हवा चलने से पूरे दिन कोल्ड डे के हालात बने थे. शाम में कनकनी से रोड पर सन्नाटा ही रहा.कोहरे व बर्फीली हवा के थपेड़ों के साथ कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर से कहर ढाना शुरू कर दिया है.करीब चार दिनों के अंतराल के बाद मंगलवार को दिन-भर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में अचानक से छह डिग्री की गिरावट होने से ठंड और बढ़ गयी है.
शाम चार बजे के बाद कनकनी बढ़ने से जंक्शन से लेकर बस पड़ाव व सड़कों पर भीड़ नहीं थी. मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है. विभाग की ओर से 26 जनवरी तक का पूर्वानुमान जारी हुआ है. अगले पांच दिनों तक ठंड का जारी रहेगा. कोहरे व कम विजिबिलिटी के कारण गाड़ियों व ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ा है.खास कर ट्रेनें अपने नियत समय से देर चल रही हैं.कोहरे के कारण अन्य वाहनों की गति भी धीमी हुई है.तापमान की स्थिति
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया.मौसम विभाग की ओर से औसतन 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. जबकि बीते दिनों सोमवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.पांच दिनों का पूर्वानुमान, जारी रहेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक ठंड के प्रकोप के आसार हैं. वहीं सुबह में देर तक घना कोहरा छाया रहेगा. इस अवधि में अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है. वहीं 5 से 10 किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी. मौसम काफी तेजी से बदल रहा है. देश के पर्वतीय इलाके में भारी बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाके में ठंड बढ़ गयी है. आगे भी तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा. साथ ही आने वाले दिनों में कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










