व्यवहार न्यायालय में चला सर्च अभियान

व्यवहार न्यायालय में चला सर्च अभियान
मुजफ्फरपुर : व्यवहार न्यायालय परिसर में नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया. इस दौरान दो दर्जन से अधिक संदिग्ध युवकों को कोर्ट परिसर के इर्द-गिर्द घूमते पकड़ा गया. कई युवकों से पूछताछ के बाद सत्यापन कर पुलिस ने छोड़ दिया. नगर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि कोर्ट परिसर से लगातार बाइक चोरी की शिकायत पर सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान कोर्ट हाजत से लेकर कंपनीबाग तक सर्च अभियान चला. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट में कई युवकाें को रोककर पूछने पर किसी ने भी संतोषप्रद जवाब नहीं दिया. किसी ने कहा कि वह कैदी से मिलने तो किसी ने वकील से मिलने आने की बात कही. सभी को पुलिस ने चेतावनी के साथ बेवजह कोर्ट परिसर में नहीं आने की बात कहकर छोड़ दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Premanshu Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










