स्कूटी व विदेशी शराब जब्त, तस्कर चाइनीज गिरफ्तार

कांटीथाना क्षेत्र से रविवार की देर रात पुलिस ने कांटी स्टेशन टोला से स्कूटी से बेचने के लिए लायी गयी विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
प्रतिनिधि, कांटी थाना क्षेत्र से रविवार की देर रात पुलिस ने कांटी स्टेशन टोला से स्कूटी से बेचने के लिए लायी गयी विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के कुसी भगवानपुर वार्ड-22 निवासी स्व मृत्युंजय झा के पुत्र आयुष कुमार उर्फ चाइनीज को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से 63 पीस विदेशी शराब की बाेतल व एक स्कूटी बरामद की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने पर एसआइ राजा सिंह, एएसआइ संतोष कुमार सिंह और पुलिस बल के साथ छापेमारी की गयी. इस दौरान शराब तस्कर के पास से लगभग 12 लीटर विदेशी शराब और स्कूटी बरामद की गयी़ थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर आयुष कुमार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




