मुस्तफागंज बाजार से ग्रामीण चिकित्सक लापता

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मीनापुर प्रखंड के मुस्तफागंज बाजार से ग्रामीण चिकित्सक रामचंद्र प्रसाद (57) लापता हो गये हैं. बुधवार को पुत्र पंकज कुमार ने पिता की गुमशुदगी की प्राथमिकी मीनापुर थाना में दर्ज करायी.

विज्ञापन

पुत्र ने करायी मीनापुर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी मीनापुर: प्रखंड के मुस्तफागंज बाजार से ग्रामीण चिकित्सक रामचंद्र प्रसाद (57) लापता हो गये हैं. बुधवार को पुत्र पंकज कुमार ने पिता की गुमशुदगी की प्राथमिकी मीनापुर थाना में दर्ज करायी. बताया कि वे मंगलवार की सुबह चौक पर चाय पीने गये थे. वहां से अखबार लेकर अपने आवास के लिए चले थे. उसके बाद से वे लापता हैं. बताया कि उन्होंने 20 मई की रात 10 बजकर 55 मिनट पर 10 मिनट किसी से वीडियो कॉल पर बात की थी. वह नंबर फिलहाल बंद बता रहा है, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गयी है. हालांकि वे अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ कर गये हैं. नाते-रिश्ते में भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन