अंबाला मंडल में किसान आंदोलन को लेकर आधा दर्जन ट्रेन का रूट बदला

Updated at : 07 May 2024 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
अंबाला मंडल में किसान आंदोलन को लेकर आधा दर्जन ट्रेन का रूट बदला

अंबाला मंडल में किसान आंदोलन को लेकर आधा दर्जन ट्रेन का रूट बदला

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में शंभू स्टेशन पर किसान आंदोलन चल रहा है. इसके कारण मुजफ्फरपुर से होकर पंजाब और जम्मूतवी जाने वाली करीब आधा दर्जन गाड़ियों को रूट बदला गया है, जिसमें भागलपुर से 9 मई को चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग अंबाला कैंट, चंडीगढ़, मोरिंडा जंक्शन, सरहिंद सानेह वाल के रास्ते चलायी जायेगी. वहीं जयनगर से 10 मई को 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्वित मार्ग जाखल धूरी, लुधियाना के रास्ते चलेगी. 10 मई को चलने वाली 14649 अजयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस अंबाला कैंट, चंडीगढ़, मोरिंडा जंक्शन, सरहिंद सानेह वाल के रास्ते, अमृतसर से 8 मई को चलने वाली 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सानेह वाल, चंडीगढ़ अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी. वहीं सहरसा से 9 मई को चलने वाली 05565 सरहिंद के स्थान पर अंबाला कैंट पर यात्रा समाप्त करेगी. वहीं 11 मई को 05566 विशेष सरहिंग के जगह पर अंबाला कैंट से चलायी जायेगी. दूसरी ओर 8 व 9 मई को 15211 दरभंगा-अमृतसर अंबाला कैंट पर यात्रा समाप्त करेगी. वहीं 9, 10, 11 मई को गाड़ी 15212 अमृतसर दरभंगा अमृतसर की जगह अंबाला कैंट स्टेशन से खुलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन