दाखिल खारिज में लापरवाही करने वाले की तय होगी जिम्मेदारी, होंगे सस्पेंड
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jul 2024 1:13 AM
दाखिल खारिज में लापरवाही करने वाले की तय होगी जिम्मेदारी, होंगे सस्पेंड
-दोनों डीसीएलआर को अंचल विजिट करने का मिला टास्क -डीएम ने कहा-अनावश्यक म्यूटेशन के मामलों को सीओ नहीं करें रिजेक्ट मुजफ्फरपुर. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने दाखिल-खारिज के मामले में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत देते कहा कि अंचलाधिकारी अनावश्यक म्यूटेशन को रिजेक्ट नहीं करें.दाखिल खारिज के मामलों के निष्पादन के प्रति अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील होने की जरूरत है. सभी सीओ को म्यूटेशन के मामलों के निष्पादन का टास्क भी दिया. जिला में 63 दिनों से अधिक लंबित दाखिल खारिज के मामले 18161 है. डीएम ने सभी सीओ को 45 दिन का समय देते हुए नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए 10 सितंबर तक शत-प्रतिशत निष्पादन का सख्त निर्देश दिया है. म्यूटेशन में मुसहरी अंचल सबसे आगे म्यूटेशन के मामलों की समीक्षा में पाया गया कि जून में 80.61 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया गया है, जिसमें मीनापुर 47 प्रतिशत, गायघाट 41 प्रतिशत, बोचहां 69 प्रतिशत, मोतीपुर 62 प्रतिशत, सरैया का प्रदर्शन 48 प्रतिशत रहा. वहीं सराहनीय प्रदर्शन करने वालों में मुशहरी 105 प्रतिशत, बंदरा 151.72 प्रतिशत, सकरा 99.61 प्रतिशत, साहेबगंज 98.77 प्रतिशत, काँटी 93.56 प्रतिशत, पारू 92.40 प्रतिशत रहा. — खराब परफारमेंस वाले होंगे निलंबित अपर समाहर्ता राजस्व को अंचलों के 5 ऐसे कर्मचारी को चिन्हित करने का निर्देश दिया, जिनका प्रदर्शन न्यून है और कार्य में कोई सुधार नहीं है. वैसे पांच कर्मचारी को शो कॉज करने तथा जवाब असंतोषजनक पाये जाने पर उन्हें निलंबित करने की कठोर कार्रवाई करने को कहा ताकि कार्य संस्कृति में सुधार हो. समीक्षा में पाया कि भूमि मापी के 180 मामले व एलपीसी निर्गत करने के 449 मामले लंबित हैं. अभियान बसेरा की समीक्षा में डीएम ने सभी सीओ को गरीब भूमिहीन परिवार के प्रति संवेदनशील होने तथा सरकारी दायित्व के अनुरूप भूमि उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, सहायक समाहर्ता डाॅ आकांक्षा आनंद, अपर समाहर्ता राजस्व संजीव, अपर समाहर्ता आपदा मनोज, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी बृजेश सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










