मुजफ्फरपुर की विकास परियोजनाओं को लगेंगे पंख, हथौड़ी-औराई पथ और फतेहाबाद महासेतु निर्माण में आएगी तेजी

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर की विकास परियोजनाओं को लगेंगे पंख, हथौड़ी-औराई पथ और फतेहाबाद महासेतु निर्माण में आएगी तेजी

बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 21,000 करोड़ रुपये के विशाल बजट को हरी झंडी मिल गई है. यह राशि सड़कों और पुलों के निर्माण और मरम्मत पर खर्च की जाएगी. नई नियमावली के तहत टोल टैक्स से लोन की वसूली होगी.

विज्ञापन

Bihar Infra Budget: सड़कों और पुलों की सूरत बदलने के लिए राज्य सरकार ने 21 हजार करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को हरी झंडी दे दी है.पथ निर्माण विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार इसमें से 15 हजार करोड़ रुपये बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड और छह हजार करोड़ रुपये बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को आवंटित किए गए हैं.यह विशाल राशि राज्य सरकार की गारंटी पर विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों से ऋण के तौर पर जुटाई जाएगी.विभाग ने कर्ज की वापसी के लिए अधिकतम 25 वर्षों की समय सीमा तय करते हुए सख्त शर्तें भी लागू कर दी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

टोल टैक्स से चुकाया जाएगा बैंकों का कर्ज, नियमावली 2026 के तहत होगी वसूली

इस भारी-भरकम कर्ज की समय से वापसी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार एक विशेष योजना पर काम कर रही है.प्रस्तावित "बिहार पथ उपयोगकर्ता शुल्क नियमावली 2026" के अंतर्गत नई सड़कों और पुलों पर वसूले जाने वाले टोल टैक्स की राशि का सीधा इस्तेमाल लोन चुकाने के लिए किया जाएगा.सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस आवंटित राशि को सही जगह पारदर्शी तरीके से खर्च करने और उसकी सुचारू निकासी की पूरी जवाबदेही संबंधित दोनों निगमों के आला अधिकारियों की होगी.

बड़ी परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, हथौड़ी-औराई पथ का खुलेगा रास्ता

इस मेगा बजट की स्वीकृति मिलने के बाद मुजफ्फरपुर जिले में लंबे समय से अटकी और प्रस्तावित बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के काम में अब रॉकेट जैसी तेजी आएगी.बजट मिलने से जिले के इन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी:

  • हथौड़ी-औराई पथ निर्माण: बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन द्वारा करीब आठ अरब रुपये की लागत से हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई पथ का निर्माण किया जा रहा है.इस राशि से अब भूमि अधिग्रहण के लिए रैयतों को मुआवजे का भुगतान जल्द हो सकेगा.
  • फतेहाबाद में महासेतु: पारू के फतेहाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर पांच अरब रुपये की लागत से तीन किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा.
  • पुलों का नवनिर्माण और मरम्मत: बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के तहत दादर पुल का नवनिर्माण और अखाड़ाघाट पुल के काम में तेजी आएगी.साथ ही दादर पुल और माड़ीपुर आरओबी की मरम्मत का काम शीघ्र पूरा किया जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन