शिया समुदाय पर जुल्म बंद करने का दबाव बनाएं केंद्र सरकार

Updated:
विज्ञापन

मोमिनीन ए मुजफ्फरपुर ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. पाकिस्तान के पाराचिनार में शिया समुदाय के कई लोगों की हत्या के विरोध में शनिवार को शिया समुदाय का संगठन मोमिनीन-ए-मुजफ्फरपुर ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया. इस मौके पर शिया समुदाय के धर्मगुरु सैयद मो काजिम शबीब ने कहा कि हमलोग केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह कूटनीतिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत स्थित पाकिस्तानी दूतावास के उच्चायुक्त को तलब कर भारत की ओर से कड़ी आपत्ति दर्ज करे और पाकिस्तान में शिया समुदाय पर हो रहे ज़ुल्म को बंद करने का दबाव बनाये. इस संबंध में मौलाना काजिम शबीब ने देश राष्ट्रपति के नाम से एक ज्ञापन डीएम को सौंपा. इस मौके पर मौलाना सैयद अकील अब्बास, मौलाना सैयद ताहिर हुसैन सहित काफी लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन