2 साल से घर से बाहर रह रहे पिता को बेटे ने पीटा, गला दबाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

बेड पर पड़ा एक व्यक्ति और बगल में बैठाव उसका बेटा, (फोटो- प्रतीकात्मक, AI जेनरेटेड)

दो साल से घर से बाहर गुमटी में रह रहे बुजुर्ग ने छोटे बेटे पर मारपीट, गला दबाकर जान से मारने के प्रयास और मोबाइल-कागजात छीनने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर क्राइम: कुढ़नी थाना क्षेत्र के कुढ़नी स्टेशन के पास एक बुजुर्ग पिता के साथ उनके छोटे पुत्र द्वारा मारपीट करने और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. पीड़ित किशोर साह ने इस संबंध में कुढ़नी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो साल से घर से बाहर रह रहे हैं बुजुर्ग

थाना में दर्ज प्राथमिकी | Prabhat Khabar Network
थाने को दिये गए आवेदन की कॉपी, फोटो- प्रभात खबर

पीड़ित किशोर साह ने पुलिस को बताया है कि परिवार के लोगों ने करीब दो वर्ष पहले उन्हें घर से बाहर कर दिया था. इसके बाद से वह कुढ़नी स्टेशन के समीप एक गुमटी में सोकर अपना जीवन गुजार रहे हैं.

भरण-पोषण को लेकर किशोर साह ने जिलाधिकारी के समक्ष आवेदन दिया था. उनके आवेदन की जांच के लिए 19 अगस्त को संबंधित अधिकारी पहुंचे थे. पीड़ित का आरोप है कि इसी बात को लेकर उनका छोटा पुत्र गगन कुमार नाराज था.

रात में पहुंचा बेटा, गला दबाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, घटना की रात करीब 9:30 बजे गगन कुमार वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा. आरोप है कि इसके बाद उसने पिता का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया.

किशोर साह ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गयी, जिससे वह जख्मी हो गए. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन और जरूरी कागजात भी छीन लिए गए. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

भरण-पोषण के आवेदन की जांच से था नाराज होने का आरोप

पीड़ित के अनुसार, जिलाधिकारी के समक्ष दिए गए भरण-पोषण संबंधी आवेदन की जांच के लिए अधिकारियों के पहुंचने से उनका छोटा पुत्र नाराज था. इसी विवाद के बाद मारपीट और गला दबाने की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है.

पुलिस ने पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है. जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं:

मुजफ्फरपुर: बच्चों के विवाद में भिड़े अभिभावक, दोनों ओर से हुई रोड़ेबाजी, घंटों बाद शांत हुआ मामला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन