ePaper

यूनिवर्सिटी हेड, प्राचार्य व अन्य कर्मियों की चल-अचल संपत्ति होगी सार्वजनिक, सरकार ने मांगा ब्योरा

Updated at : 31 May 2024 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
BRABU

BRABU

बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने को कहा गया है. यह पहली बार होगा जब विश्वविद्यालय के अधिकारियों से लेकर पीजी हेड, कॉलेज प्रिंसिपल, शिक्षक और कर्मचारियों तक सभी को एक साथ अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. बिहार सरकार के अधिकारियों व कर्मियों की तरह अब यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी, पीजी हेड, कॉलेज के प्राचार्य सहित सभी शिक्षक व कर्मियों को भी अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करना होगा. शिक्षा विभाग की तरफ से मिले निर्देश के बाद क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक तिरहुत प्रमंडल ने बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर एक सप्ताह के भीतर अचल-अचल संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है. पहली बार ऐसा होगा, जब विवि के अधिकारी से लेकर पीजी हेड, कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक व कर्मचारी सभी को एक साथ अपनी संपत्ति का ब्योरा देना पड़ेगा.

रजिस्ट्रार डॉ संजय कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी की तरफ से भी पत्र जारी किया गया है. पत्र के साथ एक फॉर्मेट भी है, जिसमें बिंदुवार पूरी जानकारी भर कर देना है. इसमें अपने पास उपलब्ध नगद राशि, बैंक अकाउंट डिटेल्स, एलआईसी सहित अन्य इंश्योरेंस पॉलिसी, एफडी, बैंक लोन से लेकर अपने नाम की गाड़ी, जमीन, मकान, फ्लैट, ज्वेलरी सहित दो दर्जन बिंदुओं पर पूरी जानकारी भरकर उपलब्ध कराना है.

गलत जानकारी देने पर बाद में अधिक संपत्ति की जानकारी अगर मिलती है, तब आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई भी संभव है. बताया जाता है कि सरकार ने यह फैसला पद का दुरुपयोग करते हुए कमाई करने वाले लोगों पर सख्ती बरतने के उद्देश्य से लिया है.

तीन साल पहले मांगी गयी थी जानकारी

रजिस्ट्रार ने बताया कि तीन-चार साल पहले भी एक बार सरकार से पत्र भेजकर चल-अचल संपत्ति से संबंधित जानकारी देने को कहा गया था. कुछ लोगों ने दिया. लेकिन, बाद में मामला ठंडा पड़ गया. इस बार पत्र आया है. बिंदुवार फॉर्मेट में भरकर पूरी जानकारी देनी है. एक सप्ताह की तय समय-सीमा है. सभी को इसको लेकर निर्देशित कर दिया गया है. विवि के अंतर्गत कार्यरत ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारी व कर्मचारी तक को पूरी जानकारी उपलब्ध करानी है.

Also Read: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रहेगा एक्सीडेंट रिलीफ रोड व्हीकल, दुर्घटना होने पर जल्द पहुंचेगी राहत

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन