मुजफ्फरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनी पीएम मोदी की जयंती, जलाए गए आशीर्वाद के दीये

Author Prabhat kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत विशेष उत्साह देखा गया. 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर उनके दीर्घायु की कामना की गई.

विज्ञापन

PM Modi birthday celebration Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी और स्थानीय नागरिकों द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में गुरुवार को मुजफ्फरपुर के नगर विधायक रंजन कुमार के नेतृत्व में शहर के हृदयस्थली मोतीझील फ्लाईओवर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यहां 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई.

विज्ञापन

मोतीझील फ्लाईओवर पर जलाए गए दीप और कटा केक

मोतीझील फ्लाईओवर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुटे. इस दौरान 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के तहत विशेष रूप से दीप प्रज्वलित किए गए. इसके साथ ही केक काटकर खुशी मनाई गई. वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और आमजनों ने एक सुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की मंगलकामना की. उनके यशस्वी जीवन और देश के निरंतर विकास के लिए ईश्वर से विशेष प्रार्थना भी की गई.

देश स्थापित कर रहा विकास के नए आयाम

इस अवसर पर नगर विधायक रंजन कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज हमारा देश विकास और जनसेवा के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है. विश्व पटल पर भारत की एक मजबूत पहचान बनी है. विधायक ने आगे कहा कि इस 'सेवा संकल्प अभियान' का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है, ताकि आम जनमानस तक सरकार की विकासोन्मुखी सोच पहुंच सके. कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी नगर विधायक के निजी सचिव आशीष श्रीवास्तव ने मीडिया को दी.

सभी मंडलों में भी हुआ कार्यक्रम का आयोजन

मुख्य कार्यक्रम के अलावा मुजफ्फरपुर नगर के सभी मंडलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन पूरे श्रद्धाभाव से किया गया. विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों के स्थानीय मंदिरों, प्रमुख चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए. पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने प्रधानमंत्री के प्रति अपना अपार समर्थन और सम्मान व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें... सीतामढ़ी: SSB और STF की बड़ी कार्रवाई, जाली भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ तस्कर गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन