बूथों का भौतिक सत्यापन करें थानेदार : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बूथों का भौतिक सत्यापन करें थानेदार : एसडीओ

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : विधानसभा चुनाव के लिए जिला पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. नगर डीएसपी रामनरेश पासवान के कार्यालय में एसडीओ पूर्वी डाॅ कुंदन कुमार ने शहरी थानेदारों के साथ शनिवार को बैठक की. उन्होंने थानेदारों को बूथों का भौतिक सत्यापन कर कमियों की सूची तैयार कर रिपोर्ट भेजने को कहा. चुनाव में बेला स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में वज्रगृह व वाहन कोषांग बनाये जाने को लेकर एसडीओ ने बेला व मिठनपुरा थानेदार को कॉलेज का सत्यापन करने को कहा. वहां जाने के रास्ते में कोई कठिनाई तो नहीं, भवन की स्थिति कैसी है, पानी, बाथरूम व लाइटिंग की स्थिति के बारे में भी जानकारी मांगी.

विज्ञापन

इसके अलावा सभी थानेदारों से क्षेत्र के फरार वारंटी व अपराधियों की सूची मांगी. चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसे लेकर फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार करने को कहा गया. सभी थानेदार अभी से ही अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर सूची तैयार कर लें. बैठक में नगर थानेदार ओमप्रकाश, मिठनपुरा थानेदार भागीरथ प्रसाद, काजीमोहम्मदपुर थानेदार मो. सुजाउद्दीन और सदर थानेदार संजीव सिंह निराला आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन