मुजफ्फरपुर में पताही एयरपोर्ट का निर्माण शुरू, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा- वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक पताही एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है. पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, जो वर्षों पुराने हवाई सेवा के सपने को साकार कर रहा है. इससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक पताही एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य शुरू होने की खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. निर्माण कार्य शुरू होने पर पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने पताही एयरपोर्ट को मुजफ्फरपुर और पूरे उत्तर बिहार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने का वर्षों पुराना सपना अब धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पताही एयरपोर्ट का काम शुरू होने पर जताई खुशी

पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने एयरपोर्ट स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पताही एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होना मुजफ्फरपुर के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है. उन्होंने इस मौके पर स्थानीय लोगों और समर्थकों के साथ खुशी भी साझा की.

प्रधानमंत्री की घोषणा का किया जिक्र

सुरेश शर्मा ने कहा कि पताही एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं की थी. अब उस घोषणा को धरातल पर उतरते देख मुजफ्फरपुरवासियों में उत्साह है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया.

व्यापार, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

पूर्व मंत्री ने कहा कि पताही एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने के बाद क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन, रोजगार और आवागमन को नई गति मिलेगी. हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने से उत्तर बिहार के लोगों को बड़े शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है.

अधिकारियों के साथ कार्ययोजना पर की चर्चा

एयरपोर्ट स्थल पर सुरेश शर्मा ने निर्माण कार्य संभाल रहे अधिकारियों के साथ विस्तृत कार्ययोजना को लेकर चर्चा की. उन्होंने परियोजना को मुजफ्फरपुर के सपनों की उड़ान बताते हुए निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

समर्थकों और स्थानीय लोगों ने मनाई खुशी

एयरपोर्ट का काम शुरू होने की खबर के बाद स्थानीय लोगों और समर्थकों में उत्साह देखा गया. मौके पर लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी का इजहार किया.

इस अवसर पर विजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पताही मुखिया संजय ठाकुर, पूर्व जिला परिषद कुमुद पासवान, भगवानपुर सरपंच स्वाती पराशर, अनिल गुप्ता, पूर्व मुखिया अशोक गुप्ता, कुंदन ठाकुर, विजय राय, महेंद्र पासवान, अखिलेश ठाकुर, अजय चौधरी, दशरथ पंडित, चुनु ठाकुर, संजीव बिट्टू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन