कोचिंग के लिए निकली नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता अपहरण और रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज
अपहरण और रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज (AI IMAGE)
मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कोचिंग के लिए घर से निकली एक नाबालिग किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई. परिवार को 10 हजार रुपये की फिरौती के लिए धमकी भी मिली है.
Coaching Student Kidnapping: मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
आपके शहर में
Muzaffarpur News: दोपहर को पढ़ने के लिए घर से निकली थी किशोरी
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, लापता किशोरी 19 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी. तय समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार की चिंता और बढ़ गई.
Muzaffarpur missing girl: छपरा के युवक पर जताया गया अपहरण का संदेह
परिजनों ने छपरा जिले के एक युवक पर इस घटना को अंजाम देने और लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का पुख्ता संदेह जताया है. पीड़िता की मां ने स्थानीय पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि आरोपी पक्ष की ओर से शुरुआत में फोन कर बेटी को सुरक्षित वापस भेजने का आश्वासन दिया गया था.
रंगदारी के रूप में मांगी गई 10 हजार की फिरौती
मामला तब और गंभीर हो गया जब कुछ समय बाद एक अज्ञात नंबर से फोन आया और कॉलर ने लड़की को छोड़ने की एवज में 10 हजार रुपये की फिरौती की मांग की. पैसे न देने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे परिवार वाले दहशत में आ गए हैं.
तुर्की थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी
परिजनों की शिकायत के आधार पर तुर्की थाने में इस मामले को लेकर कांड संख्या 265/26 दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान शुरू कर दिया है और विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोरी को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर में चौकीदार से लूटपाट का प्रयास, देशी कट्टा छोड़कर भागे अपराधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए