दो बाइक की टक्कर में घायल वृद्ध की मौत

पारू थाना क्षेत्र के मंगुरहिया चौक के पास शनिवार को दो बाइक की हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों जख्मी को परिजन एसकेएमसीएच ले गये, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की रविवार को मौत हो गयी.
घायलों का चल रहा इलाज, दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त
प्रतिनिधि, पारू
थाना क्षेत्र के मंगुरहिया चौक के पास शनिवार को दो बाइक की हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों जख्मी को परिजन एसकेएमसीएच ले गये, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की रविवार को मौत हो गयी. मृतक की पहचान जैतपुर थाने के बसरा शुकुल गांव निवासी जागा राय के पुत्र श्यामलाल राय (60) के रूप में हुई है. वहीं जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी विनोद राय के 25 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई.
जानकारी के अनुसार, श्यामलाल राय अपनी बाइक से मंगुरहिया चौक पर किसी काम से गये थे. वे एक दुकान की ओर बाइक घुमाने के क्रम में पीछे से दूसरे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गये. दोनों जख्मी को परिजन इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर ले गये, जहां इलाज के दौरान रविवार को श्यामलाल राय की मौत हो गयी. वहीं पुलिस दोनों बाइक को जब्त कर लिया है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




