नए राशन कार्ड बनाने की कवायद तेज, डीएम ने 'कैंप मोड' में काम करने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

नए राशन कार्ड बनाने की कवायद तेज.डीएम ने 'कैंप मोड' में काम करने का दिया निर्देश

मुजफ्फरपुर में राज्य सरकार के निर्देश पर नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. हर दिन 2873 नए कार्ड बनाए जाएंगे, जिसका लक्ष्य 13 अगस्त 2026 तक पूरा किया जाएगा. विशेष शिविरों का आयोजन कर वंचित पात्र परिवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं.

विज्ञापन

Muzaffarpur Ration Card: राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में नए राशन कार्ड निर्गमन को लेकर कवायद काफी तेज हो गई है. मुख्य सचिव बिहार सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के आलोक में जिलाधिकारी ने एक महत्वपूर्ण बैठक की है. डीएम ने जिले के सभी बीडीओ. बीएसओ और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इस अभियान को युद्ध स्तर पर यानी 'कैंप मोड' में चलाने का सख्त निर्देश जारी किया है. इस बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, आपूर्ति विभाग के प्रोजेक्ट इंजीनियर और कार्यपालक सहायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोजाना बनाने होंगे 2873 नए राशन कार्ड

समीक्षा बैठक के दौरान मुजफ्फरपुर जिले के लिए नए राशन कार्ड निर्गमन का कुल लक्ष्य 86,175 निर्धारित किया गया है. इस बड़े लक्ष्य को आगामी 13.08.2026 तक हर हाल में पूरा करने की समय-सीमा तय की गई है. समय पर काम पूरा करने के लिए प्रशासन ने दैनिक टारगेट भी सेट कर दिया है. इसके तहत संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन 2873 नए राशन कार्डों का निष्पादन करना अनिवार्य होगा ताकि तय समय में लक्ष्य हासिल हो सके.

पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का होगा आयोजन

डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी बीडीओ अपने-अपने क्षेत्रों के पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन करें. इन शिविरों के माध्यम से सुदूर ग्रामीण इलाकों के पात्र परिवारों से नए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. आवेदनों की नियमानुसार तुरंत जांच कर उनका त्वरित निष्पादन किया जाएगा. इस पूरे अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारियों को सौंपी गई है. अब राशन कार्ड का सारा काम नए डिजिटल पोर्टल से ऑनलाइन होगा.

वंचित पात्र परिवार तुरंत करें आवेदन

जिले में अभी 10,96,700 राशन कार्डधारी हैं. इनके जरिए कुल 41,20,221 लाभार्थियों को योजना का सीधा लाभ मिल रहा है. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जो भी पात्र परिवार अभी तक इस सुविधा से वंचित हैं. वे अपने आवश्यक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड.बैंक खाता और आवासीय प्रमाण पत्र के साथ नजदीकी पंचायत शिविर या प्रखंड कार्यालय में जाकर तुरंत आवेदन जमा करें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन