ePaper

Muzaffarpur Weather: पारा चढ़ने से लोगों को मिली राहत, दिन में धूप का साथ, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Updated at : 07 Jan 2025 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Weather News

मुजफ्फरपुर वेदर न्यूज

Muzaffarpur Weather: जिले में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है. दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है. बीते 48 घंटे में दिन के तापमान में 10 डिग्री का अंतर सामने आया है. हालांकि अभी ठंड जारी रहेगी. जानिए क्या है ताजा अपडेट?

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather: जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं. हालांकि, बीते 24 घंटे में तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है, जिसकी वजह से लोगों को राहत महसूस हुई. बीते 48 घंटे में दिन के तापमान में 10 डिग्री का अंतर सामने आया है. ऐसे में दो दिनों में ठंड को लेकर कई रंग देखने को मिल रहा है. हालांकि मौसम के सीनियर वैज्ञानिकों के अनुसार अभी ठंड जारी रहेगी.

48 घंटे में 10 डिग्री बढ़ा तापमान

मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा. करीब पांच किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. जबकि बीते 4 जनवरी को दिन का तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. जिससे दिन भर कनकनी वाली ठंड से लोग बेहाल थे. सोमवार को सुबह के दस बजे के बाद मौसम साफ हो गया, वहीं धूप निकलने से ठंड से राहत मिली. दोपहर के समय धूप की धमक और तेज हो गयी. हालांकि शाम होने के बाद मौसम बदल गया.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अगले दो दिन रहेगा घना कोहरा 

मौसम के वरीय वैज्ञानिक डॉ. एके सत्तार ने बताया कि अगले दो दिनों तक मुजफ्फरपुर के साथ उत्तर- पश्चिम इलाके में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा. दिन के समय हल्की धूप निकलेगी. हालांकि अभी आने वाने दिनों में ठंड की स्थिति जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि हवा का रुख बदलने के साथ बादलों के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है. आगे पछुआ हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. लोगों से अभी ठंड से सतर्क रहने को कहा गया है. साथ ही गरम कपड़े पहनने की अपील की गई है.

ALSO READ: Pragati Yatra: सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा के तीसरे चरण का शेड्यूल जारी, 9 जिलों का करेंगे दौरा

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन