ePaper

Muzaffarpur Weather: जिले में बदलने वाला है मौसम, बारिश की संभावना, जानिए लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट

Updated at : 28 Dec 2024 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert in Muzaffarpur

जिले में आज बारिश की संभावना

Muzaffarpur Weather: जिले में आज बारिश की संभावना है. इस कनकनी वाली ठंड में बारिश और तबाही मचाने वाली है. लोगों को और ठिठुरन महसूस होने वाली है. आज दोपहर के बाद अचानक मौसम बदलेगा और कई जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी. जानिए लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather: जिले में आज अचानक मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आज बारिश की संभावना जताई जा रही है. वहीं जिले में  बीते कुछ दिनों से सुबह-सुबह अचानक कोहरा बढ़ गया है. कोहरे की वजह से कनकन वाली ठंड लग रही है. लोग घर में दुबके हुए हैं. राहगिरों को आवागमन में परेशानी हो रही है. लोग इस कनकनी वाली ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. अधिक कोहरे की वजह से रात के पारे में गिरावट दर्ज हुई है. आज बारिश के बाद ठंड और बढ़ने की उम्मीद है. आज के मौसम को लेकर विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. आइए, जानते हैं आखिर आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

बारिश की बौछार से बदलेगा मौसम

आज यानी शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे. बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी. दिन में ठंडी हवा चलने की भी संभावना है. दोपहर के बाद कहीं कहीं बारिश की बौछार भी देखने को मिल सकती है. आज न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. आज दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बीते 24 घंटे में ठंड का मिलाजुला रूप देखने को मिला. दिन में अच्छी धूप तो रात में कड़ाके की सर्दी महसूस हुई. शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा. आज अचनाक बारिश होने से लोगों को अधिक ठंड महसूस होगी. पछुआ हवा भी चल सकती है.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

292 पर पहुंचा जिले का AQI  

ठंड के साथ साथ जिले की खराब हवा ने भी लोगों की चिंता बढ़ा रखी है. एक तरफ ठंड ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रखा है तो दूसरी तरफ शहर की खराब प्रदूषित हवा से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. बीते कुछ दिनों से जिले का AQI खराब लेवल पर पहुंच गया है. आज सुबह मुजफ्फरपुर का AQI 292 दर्ज किया गया. इस तरह की खराब वायु गुणवत्ता लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए बेहद की खराब है. खराब वायु गुणवत्ता की वजह से लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होती है.

ALSO READ: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी NH पर हादसे में आएगी कमी! प्रशासन ने तैयार किया जबरदस्त प्लान

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन