कुढ़नी की नई अंचलाधिकारी बनीं नीलम कुमारी, पदभार संभालते ही दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन
कुढ़नी की नई अंचलाधिकारी बनीं नीलम कुमारी, पदभार संभालते ही दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड में नीलम कुमारी ने नई अंचलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से जनता की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड में शनिवार को नीलम कुमारी ने नई अंचलाधिकारी (सीओ) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया. कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अंचल कार्यालय के कर्मियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और लंबित मामलों तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा की.

यह भी पढ़ें: ड्यूटी के दौरान बेड पर सोते दिखे डॉक्टर, मरीजों का इलाज करती रहीं एएनएम; वीडियो वायरल

पारदर्शी और समयबद्ध सेवा होगी प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद सीओ नीलम कुमारी ने कहा कि आम लोगों को पारदर्शी, समयबद्ध और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि अंचल कार्यालय में आने वाले फरियादियों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पक्ष और नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

यह भी पढ़ें: अस्पताल में स्प्लिंट नहीं मिला तो मरीज के टूटे पैर पर कार्टन बांधकर कर दिया प्राथमिक उपचार

अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया स्वागत

पदभार ग्रहण करने से पहले अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नीलम कुमारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और राजस्व कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की.

यह भी पढ़ें: ‘बॉस’ बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, व्हाट्सएप पर रहें अलर्ट

विज्ञापन
Shayam Kumar

लेखक के बारे में

By Shayam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन