ड्यूटी के दौरान बेड पर सोते दिखे डॉक्टर, मरीजों का इलाज करती रहीं एएनएम, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड स्थित एक सरकारी अस्पताल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में डॉक्टर ड्यूटी के दौरान बेड पर आराम करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि एएनएम मरीजों का काम संभालती नजर आ रही हैं. वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन

Kurhani News: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड स्थित एक सरकारी अस्पताल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक चिकित्सक ड्यूटी के दौरान बेड पर आराम करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि बगल में बैठी एएनएम मरीजों के कागजी कार्य और इलाज की जिम्मेदारी संभालती नजर आ रही हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वायरल वीडियो में डॉक्टर आराम करते दिखे, एएनएम संभालती रहीं मरीज

वायरल वीडियो कथित तौर पर कुढ़नी प्रखंड के अख्तियारपुर पड़ेया पंचायत स्थित एक अस्पताल का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चिकित्सक दोनों हाथ सिर के नीचे रखकर बेड पर लेटे हुए हैं, जबकि बगल की कुर्सी पर बैठी एएनएम अकेले मरीजों के पंजीकरण और उपचार से जुड़ी जिम्मेदारियां निभा रही हैं.

यदि वीडियो सही पाया जाता है तो यह सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और मरीजों की परेशानियों की ओर गंभीर सवाल खड़े करता है.

यह भी पढ़ें: डीएमसीएच में बिना आईडी कार्ड घूम रहे आयुष्मान कर्मियों पर उठे सवाल, मरीजों ने किया विरोध

अस्पताल प्रबंधन से नहीं हो सका संपर्क

इस मामले में जानकारी लेने के लिए कुढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पदाधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी.

स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.

नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर तैयार की गई है. प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: अस्पताल में स्प्लिंट नहीं मिला तो मरीज के टूटे पैर पर कार्टन बांधकर कर दिया प्राथमिक उपचार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन