Muzaffarpur News: प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी को बड़े भाई ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कोर्ट में दिखा हाईवोल्टेज ड्रामा

Updated:
विज्ञापन

Muzaffarpur News: कोर्ट मैरिज करने पहुंचे एक प्रेमी को उसके ही बड़े भाई ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बाद में प्रेमी ने भाई के खिलाफ जा कर शादी कर ली। कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले के कोर्ट में एक अलग ही हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज करने जा रहे एक प्रेमी को उसके ही बड़े भाई ने कोर्ट परिसर में दौड़ा दौड़ा कर मारा। साथ ही बड़े भाई के दोस्तों ने भी प्रेमी की पीटाई की। दरअसल, छोटा भाई अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा था। जबकि बड़े भाई को यह फैसला मंजूर नहीं था। इसकी वजह से ही वह अपने छोटे भाई को शादी से रोक रहा था। 

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरा के रहने वाले मोहम्मद रईस जिले के मालीघाट की लड़की शबनम परवीन से बीते 5 सालों से प्रेम करता है। दोनों एक दूसरे से शादी के लिए तैयार थे। लेकिन, लड़की के परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं थे। वहीं लड़के के घरवाले भी इस शादी के खिलाफ थे।

दोस्तों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बीते बुधवार को लड़का अपने घर से प्रेमिका से शादी करने निकला और लड़की को लेकर सीधा कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट परिसर में लड़के का बड़ा भाई भी पहुंच गया। उसने छोटे भाई से शादी न करने को कहा। दोनों भाईयों में इसको लेकर जमकर कहा सुनी हुई। इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे को एक थप्पड़ जड़ दिया। जब लड़के ने इसका विरोध किया तो बड़े भाई को दोस्तों ने उसे कोर्ट परिसर में ही दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसके बाद भी छोटा भाई नहीं माना और उसने लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली। प्रेमी युवक ने बताया कि उसने शादी कर ली है और अब घरवाले उसे परेशान न करें।  

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन