नगर आयुक्त नहीं पहुंचे, 13 बड़े एजेंडों पर शुरू हुई बैठक... मुजफ्फरपुर नगर निगम में हंगामे के आसार

मुजफ्फरपुर नगर निगम
मुजफ्फरपुर नगर निगम में गुरुवार को सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई, जिसमें शहर के विकास से जुड़े 13 अहम एजेंडों पर चर्चा होनी है. नगर आयुक्त की गैरमौजूदगी और राजनीतिक समीकरणों के कारण इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
Muzaffarpur Nagar Nigam: नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को शुरू हो गई. बैठक में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यों से जुड़े 13 अहम एजेंडों पर चर्चा की जा रही है.
इस बैठक की खास बात यह रही कि नगर आयुक्त इसमें शामिल नहीं हुए.
यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग
मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी में व्यस्त रहे नगर आयुक्त
जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त जिला प्रशासन की बैठक में व्यस्त हैं. इसी वजह से स्थायी समिति की बैठक का संचालन उपनगर आयुक्त कर रहे हैं.
विकास कार्यों से जुड़े 13 प्रस्ताव पर मंथन
बैठक में महापौर की ओर से शहर के विकास कार्यों, नगर व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक विषयों से जुड़े कुल 13 एजेंडे चर्चा के लिए प्रस्तुत किए गए हैं. इन प्रस्तावों पर समिति के सदस्यों की राय ली जा रही है.
हंगामे की भी संभावना
स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस बैठक को लेकर काफी चर्चा है. इसकी वजह नगर निगम के भीतर का राजनीतिक समीकरण माना जा रहा है.
बताया जा रहा है कि सशक्त स्थायी समिति के सातों सदस्य पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी गुट से जुड़े हैं, जबकि महापौर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं. ऐसे में कई अहम प्रस्तावों पर तीखी बहस और मतभेद की संभावना जताई जा रही है.
फैसलों पर रहेगी सबकी नजर
नगर निगम की इस बैठक को शहर के विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अब निगाहें इस बात पर हैं कि 13 एजेंडों में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है और किन मुद्दों पर चर्चा या मतभेद आगे भी जारी रहते हैं.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










