मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म 6, 7 और 8 पर आज से होगी बैरिकेडिंग, बाहरी वाहन बंद

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म 6, 7 और 8 पर अब बैरिकेडिंग की जाएगी। इससे बाहरी वाहनों का प्रवेश रुक जाएगा, जिससे यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी और एलिवेटेड पुल के निर्माण कार्य में भी तेजी आएगी।

विज्ञापन

Muzaffarpur Junction news: मुजफ्फरपुर जंक्शन के स्टेशन रोड स्थित प्लेटफॉर्म संख्या 6, 7 और 8 के एंट्री पॉइंट पर रेलवे की ओर से बैरिकेडिंग कराई जाएगी. शुक्रवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एलिवेटेड पुल के निर्माण कार्य को सुचारू रखने और सुरक्षा पुख्ता करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Railway station security: बैरिकेडिंग से थमेगा वाहनों का प्रवेश

बैरिकेडिंग न होने से इस क्षेत्र में ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा और अन्य निजी वाहनों का अनियंत्रित प्रवेश हो जाता है. स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग होने से यात्रियों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. रेलवे के इस फैसले से बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगेगी.

यात्रियों को मिलेगी राहत और सुरक्षा

रेलवे प्रबंधन द्वारा बैरिकेडिंग किए जाने के बाद यात्रियों की आवाजाही पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगी. इससे स्टेशन रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में आसानी होगी.

एलिवेटेड पुल निर्माण कार्य में तेजी

स्टेशन परिसर में चल रहे एलिवेटेड पुल निर्माण कार्य में बाहरी वाहनों के कारण बाधा आ रही थी. बैरिकेडिंग हो जाने के बाद निर्माण कार्य बिना किसी रुकावट के तेजी से पूरा हो सकेगा. अधिकारियों का मानना है कि इससे काम में पारदर्शिता और गति आएगी.

यह भी पढ़ें...जिंदगी बचाने वाली एंबुलेंस बनी अपराध की ढाल: सायरन की आड़ में हथियार और गांजा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश



विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन