डबल मर्डर: 3 महीने बाद भी सुपारी किलर बेसुराग, पुलिस ने इनाम बढ़ाकर किया 50 हजार, स्केच जारी

Author Chandan|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के चर्चित डबल मर्डर केस में पुलिस को तीन महीने बाद भी मुख्य हत्यारे का सुराग नहीं मिला है. मामले में अब आरोपी पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है और हत्यारे का नया स्केच जारी किया गया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur double murder case: मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित रिटायर्ड बैंक अधिकारी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की हत्या के करीब तीन महीने बीत चुके हैं. हालांकि, पुलिस और एसटीएफ के हाथ अब तक मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सके हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए इनाम की राशि को बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

Mithanpura double murder sketch: सुपारी किलर पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार की गई

बीते 20 जुलाई को इस दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया था. घटना के कुछ दिन बाद यानी 24 जुलाई को पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. लेकिन, तीन महीने तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने के बाद अब इस इनाम की राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली से आए टेक्निकल एक्सपर्ट्स की मदद से हत्यारे का नया और स्पष्ट स्केच भी जारी किया गया है.

रिक्शा चालक को मोहरा बनाकर खरीदा गया था फर्जी सिम

पुलिस अनुसंधान में यह हैरान करने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी ने जांच को भटकाने के लिए पूरी साजिश फिल्मों की तर्ज पर रची थी. वारदात से करीब एक महीने पहले उसने रेलवे स्टेशन रोड के पास एक रिक्शा चालक को लालच दिया. रिक्शावाले को 500 रुपये और एक कीपैड मोबाइल का प्रलोभन देकर उसने एक दुकान से फर्जी दस्तावेज पर सिम कार्ड निकलवाया था. फिलहाल पुलिस सिम दुकानदार और सिम धारक से पूछताछ कर रही है.

लूटपाट की मंशा खारिज, रंजिश या सुपारी किलिंग की आशंका

हत्या के बाद आरोपी घर और गोदरेज की चाभियां अपने साथ लेकर फरार हो गया था. पुलिस ने मिस्त्री की मदद से जब गोदरेज के लॉक खुलवाए, तो अंदर रखे सभी गहने और कीमती सामान सुरक्षित मिले. इससे पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस दोहरे हत्याकांड का मकसद लूटपाट नहीं था, बल्कि यह किसी गहरी रंजिश या सुपारी किलिंग का मामला है. पुलिस मुसहरी, सकरा, सीतामढ़ी और मधुबनी सहित कई जिलों में लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें... सीतामढ़ी: SSB और STF की बड़ी कार्रवाई, जाली भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ तस्कर गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन