Muzaffarpur Crime: बाइक मिस्त्री की मौत पर बवाल, मां ने लगाया हत्या का आरोप, DSP बोली- नशेड़ी था

नगर डीएसपी वन और मिठनपुरा थानेदार मौके पर पहुंचकर छानबीन
Muzaffarpur Crime: पुलिस का कहना है सीसीटीवी फुटेज में मृतक अपने दोस्तों के साथ कुछ देर के लिए गली में रुका है. वह अत्यधिक नशे में था. इसी दौरान अपना बैलेंस खोकर जमीन पर गिर गया. उसके सिर में पीछे चोट लगी थी. परिजन इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले गए. जहां उसकी मौत हो गयी है.
Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली नाका रोड में किराये के मकान में रहने वाले बाइक मिस्त्री रहमत रेजा (17) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. उसकी मां रिजवाना खातून ने बाइक रिपेयरिंग दुकानदार व उसके तीन स्टाफ पर पीट- पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना छोटी कल्याणी चौक से सटे बीबीजान लेन की बतायी जा रही है. बाइक मिस्त्री की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने के बाद बुधवार को नगर डीएसपी वन सीमा देवी व मिठनपुरा थानेदार रामइकबाल प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की. वहां सीसीटीवी फुटेज खंगाला.
हिरासत में तीन दोस्त
मृतक की मां रिजवाना खातून के हत्या का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने तीन दोस्तों को हिरासत में ले लिया है. उसको थाने पर रख कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस की पूछताछ में स्थानीय लोगों का कहना था कि मृतक युवक मंगलवार की शाम चार बजे के आसपास अपने दोस्तों के साथ नशा कर रहा था. अत्यधिक नशा में होने के कारण वह सिर के बल पीछे गिर गया. उसके नाक व सिर से खून निकलने लगा. वह पानी मांगने लगा तो सामने वाले घर से एक महिला पानी का बोतल लगाकर उसको पिलाया. इसके बाद दोस्त उसको घर पर ले गए.
इसे भी पढ़ें: 13.67 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर में होगा आम्रपाली ऑडिटोरियम का पुनर्निर्माण, एक साथ बैठ सकेंगे 800 लोग
मां का आरोप तीन माह का वेतन मांगने पर की गयी बेटे की हत्या
रिजवाना खातून का कहना है कि वे लोग मूल रूप से महराजी पोखर के रहने वाले हैं. फिलहाल वे लोग कन्हौली नाका रोड में किराये की मकान में रहते हैं. उनका बेटा पानी टंकी चौक पर एक बाइक रिपेयरिंग दुकान में काम करता था. उसका मालिक पिछले चार माह का वेतन रोक कर रखा था. पुत्र के मांगने पर ईद पर देने की बात कही थी. लेकिन, रुपये नहीं दिया. मंगलवार की सुबह उसका बेटा को घर से दुकान के ही तीन स्टाफ बुलाकर ले गया. उसके साथ बुरी तरह से मारपीट किया. सिर में गंभीर चोट आयी. शाम साढ़े चार बजे उसको लाकर दूसरे माले पर कमरे में सुला दिया. बेटे के कान, नाक व सिर से खून निकलता देखकर उसको एंबुलेंस में लादकर एसकेएमसीएच ले गए. जहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें:31 मार्च तक जमा कर लें यह फॉर्म, नहीं तो चली जाएगी जमीन! जानें क्या है पूरा माजरा
सिटी DSP क्या बोली
सिटी DSP वन सीमा देवी ने कहा कि छोटी कल्याणी चौक के समीप से एक लड़के को जख्मी हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. जहां उसकी मौत हो गयी. सीसीटीवी की जांच में युवक अपने दोस्तों के साथ नशे की हालत ठहरा है. इस दौरान वह गली में गिर गया है. उसके सिर में चोट लगी है. उसके दोस्तों ने घर पर छोड़ दिया है. पिटाई करने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है. तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. परिजन के आवेदन व सभी साक्ष्यों को देखते हुए आगे की कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










